Breaking News

करंट की चपेट में आकर कक्षा 11 की छात्रा की मौत

Spread the love

करंट की चपेट में आकर कक्षा 11 की छात्रा की मौत

उघैती,
घर पर सबमर्सिबल चलाकर पानी से नहा रही कक्षा 11 की छात्रा की करंट से मौत हो गई। खेतिहर इलाके से लौटे परिजनों ने जब उसकी शव घर में पड़ा देखा, तो कोहराम मच गया है।
गुरुवार की सुबह गांव सराह बरौलिया निवासी राजपाल सिंह का पूरा परिवार खेतिहर इलाके में धान की फसल काटने गया हुआ था। घर पर सिद्ध बरोलिया के इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा उनकी 18 साल की बेटी शिखा मौजूद थी। परिजनों के मुताबिक उसने नहाने के लिए सबमर्सिबल को चालू करने के बाद नहा रही थी। तभी अचानक नल में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने के बाद उसकी मौके पर ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत पर काम करने के बाद जब देर शाम परिजन घर लौटे, तो उसको मृत पड़ा देखकर कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस के सूचना दिए मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …