Breaking News

यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Spread the love

बिल्सी नगर में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह बस स्टैंड ब्लॉक अंबियापुर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जानकारी के अनुसार, स्टैंड पर अभी भी कुछ अन्य कार्य जारी हैं, जिसके कारण इसका उद्घाटन और संचालन रुका हुआ है।

प्रकाश पर्व दीपावली जैसे अवसरों पर बड़ी संख्या में मजदूर और अन्य लोग बाहर से अपने घरों को लौटते हैं। बस स्टैंड शुरू न होने के कारण यात्रियों को निजी या डग्गामार वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे उन्हें न केवल असुविधा हो रही है, बल्कि अधिक किराया चुकना पड़ रहा है का इधर एआरएम कहना है कि रोडवेज बस स्टैंड बनाने वाली कंपनी ने अभी विभाग को हैंडोवर नहीं किया है वह हैंड ओवर होते ही माननीय जनप्रतिनिधि के द्वारा उद्घाटन होने के बाद इसका संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं, स्थानीय जनता ने प्रशासन से जल्द से जल्द रोडवेज बस स्टैंड का संचालन शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी परेशानियां कम होंगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!