Breaking News

भगवतीपुर में लोगों के के दरवाजे पर फैली गंदगी और कीचड

Spread the love

सिलहरी
फोटो
गांव भगवतीपुर में लोगों के के दरवाजे पर फैली गंदगी और कीचड
सिलहरी
फोटो ब्लाक सलारपुर क्षेत्र के
गांव भगवतीपुर में नालो की सफाई न होने पर पानी सड़क पर भर गया है । जिसके कार लोगों के दरवाजों पर भीषण गंन्दकी फैल रही है ब्लॉक मुख्यालय और प्रधान चरन सिंह से शिकायत करने के बाद भी नहीं पहुंचा सफाई कर्मचारी गांव की नाली साफ ना होने के कारण गांव के पानी का निकास नहीं हो पाता है जिसके कारण पानी नाली के ऊपर निकल मुख्य मार्ग पर आ जाता है जिससे कीचड़ बन जाती लोग कीचड से गुजर अपने गंतव्य को पहुंचाते हैं ग्रामीणों ने बताया सफाई कर्मचारी गांव मे कभी-कभी सफाई करने आता है और नित्य दिन प्रधान के घर के सामने सफाई करके चला जाता है। जब ग्राम प्रधान चरन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा सफाई कर्मी मेरे घर के सामने साफ सफाई करता है गांव में करें या ना करें उससे मुझे कोई मतलब नहीं है मेरे घर के सामने सफाई नित्य दिन होगी। जब लोगों ने कहा कि प्रधान जी सड़क ही डलवा दो तो प्रधान जी ने कहा मैंने प्रधानी गांव में सड़क डलवाने को नहीं जीती है।जिससे हमेशा जल भराव की समस्या बनी रहती है जबकि ब्लॉक मुख्यालय पर संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है जो एक तरह से इस गांव में निष्क्रिय दिखाई दे रहा है ग्रामीणों ने बताया कि गांव में फैली गंदगी से उसमें पनप रहे मच्छर से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है ।
अशवनी पटेल संवाददाता अमरप्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!