Breaking News

भगवतीपुर के मजरा मड़ैया में बना बारातघर अब अपनी बदहाल हालत पर खून के आंसू रो रहा है

Spread the love

ग्राम भगवतीपुर के मजरा मड़ैया में बना बारातघर अब अपनी बदहाल हालत पर खून के आंसू रो रहा है विभाग द्वारा बारातघर को एक भव्य भवन के रूप में तैयार किया गया था कुछ वर्षों तक तो ग्रामीणों को इसका लाभ मिला लेकिन कुछ समय बाद यह बारातघर नशेड़ियों और दबंगो के पशुपालन का अड्डा बन गया धीरे-धीरे लोगों ने इसमें लगे पंखे खिड़की दरवाजे बिजली की वायर सभी सामान चोरी कर लिया और इस भव्य भवन को खंडहर में तब्दील कर दिया गया आज यह बारातघर अपनी बदहाल हालात पर खून के आंसू रो रहा है ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत प्रधान चरण सिंह से भी की है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई । जब ग्राम प्रधान से पूछा गया इस बारात घर के बारे में तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।और आज यह बारात घर हर रोज नशेड़ियों और दबंगों के पशुपालन का पनाहगार बना हुआ है इस गांव में रहने वाले महिपाल ने बताया की लोग नशेड़ियों से परेशान हैं आज इस बारातघर की जमीन पर कुछ दबंग ग्रामीणों द्वारा अपने पशुओं का गोबर डालकर अवैध कब्जा कर लिया गया है ।

अशवनी पटेल संवाददाता अमरप्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वाल्मीकि समाज की जागरूकता बैठक में एकता और शिक्षा पर जोर

Spread the loveबदायूं/शाहजहांपुर। भारतीय भाईचारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रपाल भारतीय ने थाना परौर क्षेत्र …

error: Content is protected !!