Breaking News

पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने नशीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Spread the love

पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने नशीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया सोमवार को होगा पोस्टमार्टम

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या सूचना पर पहुंची डायल 112 ने एंबुलेंस के माध्यम से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया ।
रविवार को दुगरैय्या निवासी राजपाल पुत्र देशराज ने शाम करीब चार बजे नशीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को फोन किया पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से युवक को जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया । जानकारी के मुताबिक युवक की पत्नी से झगड़ा चल रहा है युवक की ससुराल बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव में है पत्नी अपने मायके में ही रह रही है । राजपाल शनिवार को पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था पत्नी नहीं है बताया जाता है कि राजपाल को ससुराल वालों ने पीटा था जिसकी गिलानि के चक्कर राजपाल ने रविवार को नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

इस संबंध में इंस्पेक्टर वीपी सिंह का कहना कि प्रथम दृष्टया मामला पति पत्नी का सामने आया है युवक ने नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला सशक्तिकरण का संदेश: महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग में गोष्ठी, आशाओं की मैराथन में रुबिना अव्वल

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य …

error: Content is protected !!