Breaking News

कछला-शाहबाद हाइवे पर बाइक भिड़ी, दो लोग हुए घायल

Spread the love

कछला-शाहबाद हाइवे पर बाइक भिड़ी, दो लोग हुए घायल

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया जिला असप्ताल रैफर

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित गांव बिचौला के निकट दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से घायल को इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी लाया गया। यहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव ज्योरा पारवाला निवासी राकेश पुत्र जसवीर सिंह दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते है। दिवाली के पर्व पर वह अपनी बाइक से दिल्ली से गांव आ रहे थे। रविवार की सुबह नौ बजे जैसे ही उनकी बाइक गांव बिचौला के निकट पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की भिड़त हो गई। जिससे राकेश सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में घायल राकेश को इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इधर दूसरी घटना इसी हाइवे पर गांव दिधौनी के पास हुई। क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई निवासी भगवानदास पुत्र केशोराम दोपहर के समय घर का कुछ सामान लेकर बिसौली अपनी बुआ के घर को जा रहा था। तभी गांव दिधौनी के पास उसकी बाइक अनिंयत्रित होकर अचानक से फिसल गई। जिससे भगवानदास घायल हो गया। इसे भी पुलिस ने पहले एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद जिला अस्पताल को रैफर कर दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!