Breaking News

एक साथ दिए जलाने से देश भर का होता है शुद्धिकरण: आचार्य संजीव

Spread the love

एक साथ दिए जलाने से देश भर का होता है शुद्धिकरण: आचार्य संजीव

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग रविवार को यहां आयोजित किया गया। वैदिक विदुषी तृप्ति शास्त्री ने यज्ञ कराया। दीपावली की महत्व को समझाते हुए सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजय ग्रुप ने कहा कि एक साथ पूरे देश में दिए जला पूरे देश का शुद्धिकरण कर देना है। जैसे एक साथ पूरे देश में पोलियो वैक्सीन फैलाई गई और पोलियो से मुक्ति हो गई ऐसे ही एक साथ पूरे देश में जब दिए जलते हैं तब पूरे देश का पर्यावरण शुद्ध होता है। इस अवसर पर हमको चाहिए कि हम आतिशबाजी पटाखे आदि चलाने से बचें। साथ ही विदेशी वस्तुओं को ना खरीदें, स्वदेशी वस्तुओं को खरीद कर अपने देश को मजबूत करें। डा. सत्यम आर्य ने भजन सुनाया। भजन करो भगवान का तो होगा बेड़ा पार नहीं तो सब कुछ पाकर भी हो जाएगी हार। इस मौके पर सूरजवती देवी, कमलेश कुमारी, ईशा, तान्या, विचित्रपाल सिंह, राकेश आर्य, विनीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डाइट ऑडिटोरियम में भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, 2027 में फिर सरकार बनाने का आह्वान

Spread the loveis बदायूं। स्थानीय डाइट ऑडिटोरियम में बदायूं विधानसभा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन …

error: Content is protected !!