Breaking News

हाइवे पर नीलगाय से टकराई इनोवा, बाल-बाल भाजपा नेता

Spread the love

हाइवे पर नीलगाय से टकराई इनोवा, बाल-बाल भाजपा नेता

खैरी गांव के पास हुआ हादसा, कार हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव खैरी के पैट्रोल पंप के निकट बृहस्पतिवार की सुबह सड़क पर अचानक से आए नीलगाय से भाजपा नेता की इनोवा कार टकरा गई। जिससे कार चला रहे भाजपा नेता के छोटे भाई मामूली रुप से घायल हो गए। वहीं इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिर नगर के मोहल्ला संख्या एक की टीचर्स कॉलोनी निवासी एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना के भाई छोटे आशीष सक्सेना गांव रियोनाई स्थित अपने इंटर कॉलेज को इनोवा कार से करीब सवा दस बजे जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव खैरी पेट्रोल पंप के निकट पहुंची तभी अचानक उत्तर दिशा की ओर से झाड़ियों से एक नीलगाय दौड़ता हुआ सड़क पर आ गया। जिससे उनकी इनोवा कार टकरा गई। इस हादसे में इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इनोवा कार के दोनों एयर बैग खुल गए। जिससे कार चला रहे आशीष सक्सेना बाल बाल बच गए। जिनके मामूली चोट आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही भाजपा के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …