Breaking News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

Spread the love

सहसवान: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

सहसवान (बदायूं)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम शुक्रवार सुबह आठ बजे से प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान में शुरू होगा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने गुरुवार को कॉलेज मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं।

कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सरदार पटेल के जीवन चरित्र और आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही एक पदयात्रा रैली भी निकाली जाएगी, जो नवादा, बाजार विल्सनगंज, कचहरी मार्ग होते हुए पुनः कॉलेज मैदान में आकर संपन्न होगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे और राष्ट्र के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान को याद करेंगे।

संवाददाता – डॉ. राशिद अली खान, सहसवान (बदायूं)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!