Breaking News

वार्ष्णेय महिला समिति ने मनाया गोपाष्टमी

Spread the love

वार्ष्णेय महिला समिति ने मनाया गोपाष्टमी

बिल्सी। श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की ओर से बृहस्पतिवार को गोष्षट्मी का पर्व मनाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित गोशाला पहुंच कर पहले गायों का तिलक कर पूजा-अर्चना की और उन्हे गुड़ आदि का सेवन कराया। उन्होंने बताया कि आज के ही दिन मैया यशोदा ने भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करके उन्हें गौचारण के लिए प्रथम बार भेजा था। गाय भगवान श्रीकृष्ण के लिए सबसे ज्यादा प्रिय है। जिसकी सेवा भगवान श्रीकृष्ण तक पहुंचती है। गौमाता की सेवा के कारण ही प्रभु का नाम गोपाल पड़ा है। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष प्रियंका वार्ष्णेय, तनुश्री वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, शिवानी वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय, लता वार्ष्णेय, उर्मिला वाष्र्णेय, रेनू गुप्ता आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …