Breaking News

सपा खेमे में हुई हलचल,सभी फ्रंटल संगठन हुए भंग : पार्टी जिलाध्यक्ष छोड़कर सभी को किया पदमुक्त

Spread the love

सपा खेमे में हुई हलचल,सभी फ्रंटल संगठन हुए भंग
: पार्टी जिलाध्यक्ष छोड़कर सभी को किया पदमुक्त
बदायूं /शुक्रवार को जिले के स्पाई कुनबे में अचानक पदमुक्ति का बवंडर फ़ैल गया/इसके तहत समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पत्र जारी कर यहाँ के सिर्फ जिलाध्यक्ष आशीष यादव को छोड़कर एनी सभी को पदमुक्त करते हुए पार्टी के समस्त फ्रंटल संगठनो को तत्काल प्रभाव से भंग करने का एलान कार दिया है/
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के इस निर्णय को जनपद में सपाइयों में जारी गुटबाजी और आगामी 2027-चुनाव की मजबूत टीम से जोड़कर देखा व समझा जा रहा है/सूत्रों से पता चला हैकि फ्रंटल संगठन भंग करने का निर्णय का क्षेत्रीय सांसद आदित्य यादव और चुनिदा रणनीतिकार शिवपाल यादव की दूरगामी सोच को बताया गया है/खैर नये सिरे से जिले में सपा फ्रन्टल के गठन में चाचा शिवपाल यादव और उनके सांसद पुत्र का दखल सामने आना संभावित लग रहा है/फ़िलहाल शुक्रवार को समस्त कार्यकारिणी भंग की सूचना पर मुक्य बाडी से लेकर लोहियावाहिनी,यूथ बिग्रेड,छात्रसभा,महिला मोर्चा,युवजन और मजदूर सभा सभी में दिनभर अजीब सी हलचल बनी रही थी/


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएचसी बिल्सी में 12 मार्च को लगेगा मानसिक स्वास्थ्य जांच व उपचार शिविर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत राष्ट्रीय मानसिक …

error: Content is protected !!