Breaking News

सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव कांग्रेसी विचारधारा के आदर्श हैं

Spread the love

सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव कांग्रेसी विचारधारा के आदर्श हैं
:शुक्रवार को कांग्रेसियों ने स्व.इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई
बदायूं /शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर एवं जिला कांग्रेस कमेटी क उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर के संयुक्त नेतृत्व में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,समाज सुधारक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ठा.ओमकार सिंह ने कहा कि आज हमारे देश की लौह महिला भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है जिन्होंने अपनी सूझबूझ एवं अदम्य साहस से पाकिस्तान के भूगोल को बदला और अपने अडिग फैसलों से भारत देश को भारत महान बनाया । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्वर्गीय आचार्य नरेंद्र देव यह तीनों ही महापुरुष हमारी कांग्रेसी विचारधारा के आदर्श भी रहे हमसभी उनके पुण्यतिथि और जयंती पर इस महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलने की शपथ लेते हैं ।
विशिष्ट वक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने भी विचार व्यक्त किये /
इस कार्यक्रम में शहर कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर,असरार अहमद ,जाहिद अंसारी, अकील अहमद ,नरेश पाल शर्मा, अनिल शर्मा,सितारा वी, आयशा वी, शहाना, बन्नो, छोटेलाल सागर,नरेंद्र सागर,प्रेमपाल, राधेश्याम श्याम कुमार ,नीरज पाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!