—
RUN FOR UNITY – एकता दौड़ का आयोजन
सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर कादरचौक में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम
बदायूं, 31 अक्टूबर 2025
भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर “Run for Unity” (एकता दौड़) का आयोजन कादरचौक में किया गया। यह दौड़ थाना परिसर से कादरचौक मंदिर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:30 बजे हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, थाना अध्यक्ष धनंजय सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शिव प्रताप सिंह राजपूत, कल्लू कश्यप, महेंद्र पाल शाक्य, श्याम सुंदर उपाध्याय, अखिलेश शर्मा, उज्ज्वल गुप्ता (विहिप जिला मंत्री), सर्वेश कश्यप, रचित गुप्ता, करन सिंह भदौरिया, योगेश मौर्य, राकेश महेश्वरी, संतोष यादव सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
दौड़ समाप्त होने के बाद ब्लॉक परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने सरदार पटेल जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का सपना साकार किया।
यह आयोजन देश में एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से किया गया।
रिपोर्ट: शिव प्रताप सिंह, संवाददाता – अमर प्रभात, कादरचौक, बदायूं
—
Budaun Amarprabhat