Breaking News

इस्लामिया इंटर कॉलेज बिल्सी में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती

Spread the love

इस्लामिया इंटर कॉलेज बिल्सी में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती

“रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बिल्सी, बदायूं – 31 अक्टूबर 2025
इस्लामिया इंटर कॉलेज, बिल्सी में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबुज वार्ष्णेय द्वारा सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन से हुई। इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में “रन फॉर यूनिटी” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रधानाचार्य अंबुज वार्ष्णेय ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने छात्रों को सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण — अरुण कुमार, मुनेंद्र माथुर, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कैलाश चंद्र सक्सेना, हरि सिंह, सोनू शर्मा, मोहित यादव, खुशबू खान, असफिया खान, शिवांगी सागर, राधा, नीरज शाक्य आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सामाजिक समरसता की भावना को विकसित करना था।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वनबेहटा शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुना

Spread the loveबिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के ग्राम वनबेहटा स्थित शिव मंदिर …

error: Content is protected !!