Breaking News

भिलौलिया मेले में पहुंचीं अंजलि सैनी ने सावित्री बाई फुले को बताया महिलाओं की प्रेरणाश्रोत*

Spread the love

*भिलौलिया मेले में पहुंचीं अंजलि सैनी ने सावित्री बाई फुले को बताया महिलाओं की प्रेरणाश्रोत*
बिल्सी – थाना क्षेत्र के गाँव भिलौलिया में तीन दिवसीय भव्य मेला में बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मेले में दूसरे दिन मथुरा से राष्ट्रीय फुले संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता अंजलि सैनी मध्यप्रदेश की राजलक्ष्मी कुशवाह एवं दिल्ली से नीरेश शाक्य पहुंचीं।जिनका आयोजक समिति द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। अंजलि सैनी ने अपने संबोधन में महात्मा ज्योतिबा फुले सावित्रीबाई फुले और डॉ.भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी महापुरुष जिन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।उन सभी को आदर्श बताते हुए बताया कि फुले दंपति ने महिलाओं और समाज के वंचित तबकों को शिक्षित करने का काम किया जबकि डॉ.अंबेडकर ने जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष किया और भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके जीवन और कार्यों ने भारत में दलितों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक मजबूत नींव रखी।समाजसेवी चन्द्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति और एकता का प्रतीक हैं। हमें मेलों में जाकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना चाहिए। मेलों से हमें खुशी और मनोरंजन के साथ साथ ज्ञान और अनुभव भी प्राप्त होता है। नीरेश शाक्य राजलक्ष्मी कुशवाहा ने भी अपने संबोधन में शिक्षा को अपना अमूल्य हथियार बताया। कार्यक्रम का संचालन मेले के अध्यक्ष जय प्रकाश शाक्य ने किया।इस मौके पर डॉ शिवओम शाक्य भूपसिंह वेदपाल मौर्य रामनिवास शाक्य धर्मवीर शाक्य धीरेंद्र शाक्य एड. लवकुश मौर्य के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर में पीआरडी जवानों की मासिक परेड संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Spread the loveअनन्त घोष ब्यूरो आसफपुर। स्थानीय खंड विकास कार्यालय परिसर में प्रांतीय रक्षक दल …