Breaking News

नायब तहसीलदार ने खाद की दुकानों पर मारे छापे

Spread the love

नायब तहसीलदार ने खाद की दुकानों पर मारे छापे

बिल्सी। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार की शाम को नगर समेत क्षेत्र में खाद की कई दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर समेत सभी अभिलेख चेक किए। ज्यादातर दुकानों पर विभाग की ओर से यूरिया और डीएपी के सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। ताकि किसानों को अपनी फसल की बुआई करने में किसी तरह की दिक्कतें न हो। नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने नगर के बदायूं बस स्टैंड, खैरी बस स्टैंड निकट स्थित खाद की आधा दर्जन दुकानों को चेक किया। इसके अलावा नायब तहसीलदार मोहित कुमार राठी ने क्षेत्र के गांव खितौरा और उघैती में खाद की चार दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा डीएपी की कालाबाजारी की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। इनका संज्ञान लेकर एसडीएम ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर डीएपी की कालाबाजारी और ओवररेटिंग नहीं करने दी जाएगी। जो भी दुकानदार ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त

Spread the loveबदायूं : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी …

error: Content is protected !!