Breaking News

डिप्थीरिया के केस मिलने बाद 148 का कराया टीकाकरण

Spread the love

डिप्थीरिया के केस मिलने बाद 148 का कराया टीकाकरण

बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बधौली और निजामपुर में डिप्थीरिया गलाघोटू के दो मरीज मिलने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग दोनों गांव में शिविर लगाकर 148 लोगों का टीकाकरण कराया। ताकि गांव के अन्य लोग इस रोग की चपेट में न आ सके। बिल्सी सीएचसी प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के गांव निजामपुर और बधौली में पिछले दिनों दो बच्चों में डिप्थीरिया गलाघोटू की पुष्टि हुई थी। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमो‍ं को लगाकर सर्वे कराया गया। सर्वे के बाद रविवार को दोनों गांव में टीकाकरण के लिए विशेष शिविर लगाए गए। जहां पर चिहिन्त बच्चों का टीकाकरण कराया गया। उन्होंने बताया कि गांव बधौली में 50 और निजामपुर में 98 लोगों का छह टीमों द्वारा टीकाकरण किया गया। इसमें रिंकी सिंह, आकाश, संगीता, मनीषा, मीनाक्षी, स्नेह लता आदि का सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!