Breaking News

मेला ककोड़ा, बदायूं में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम — सीओ मेला अशोक कुमार सिंह

Spread the love

मेला ककोड़ा, बदायूं में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम — सीओ मेला अशोक कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ लगातार पैदल गश्त पर

बदायूं। मेला ककोड़ा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। सीओ मेला अशोक कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे हैं।

गश्त के दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीओ मेला ने यह भी बताया कि पुलिस कर्मी हर समय मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहेंगे ताकि मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कादरचौक पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोचा

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!