Breaking News

ककोड़ा में मिनी कुंभ मेले के कारण कादरचौक में घंटों तक लगा जाम

Spread the love

ककोड़ा में मिनी कुंभ मेले के कारण कादरचौक में घंटों तक लगा जाम
श्रद्धालुओं को मेला स्थल तक पहुंचने में करनी पड़ी भारी मशक्कत

कादरचौक (बदायूं)। आज दिनांक 3 नवंबर, सोमवार को चल रहे मिनी कुंभ मेला ककोड़ा के दौरान कस्बा कादरचौक में कई घंटों तक भारी जाम लगा रहा। जाम के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही मेला जाने वाले वाहनों की भीड़ कस्बे में बढ़ती गई, जिससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे और कई श्रद्धालु पैदल ही मेले की ओर निकल पड़े।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम के कारण मेला स्थल तक पहुंचने में सामान्य से कहीं अधिक समय लग रहा था। इस दौरान पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने जाम खोलने के प्रयास किए, लेकिन भीड़ अधिक होने से राहत देर तक नहीं मिल सकी।

मिनी कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

– अमर प्रभात संवाददाता
शिव प्रताप सिंह, कादरचौक


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …