Breaking News

बालाजी बल्देव धाम में हनुमानजी महाराज का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

बालाजी बल्देव धाम में हनुमानजी महाराज का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया

भजन गायक रामकुमार लक्खा और रुचि किंकर ने भक्तों को भक्ति रस में डुबोया

बिसौली (बदायूं)। श्री हनुमानजी महाराज का पांचवां प्रकटोत्सव गुरुवार को श्री बालाजी बल्देव धाम, गुधनी में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह की बेला में बाबा का मंगल श्रृंगार और हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद हवन और भव्य कीर्तन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बल्देव धाम के इतिहास पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। मंच पर पहुंचे टी-सीरीज़ के प्रसिद्ध भजन गायक रामकुमार लक्खा ने अपने मधुर सुरों से पूरे पंडाल को भक्ति-रस से सराबोर कर दिया।

कीर्तन की पहली प्रस्तुति कानपुर से आई भजन गायिका रुचि किंकर ने दी। उन्होंने अपने “शिव तांडव स्तोत्र” के गायन से उपस्थित भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। लक्खा जी के मंच पर आते ही जय सियाराम और जय बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम के समापन पर रामकुमार लक्खा ने बल्देव धाम के विशेष भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली और गाजियाबाद सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “बाबा बालाजी की कृपा से ही जीवन में शांति और सिद्धि संभव है।”
कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …