Breaking News

घी के दीपों से जगमगाया बिसौली, देव दीपावली पर उमड़ी श्रद्धा

Spread the love

घी के दीपों से जगमगाया बिसौली, देव दीपावली पर उमड़ी श्रद्धा

लक्ष्मी नारायण बड़े मंदिर में सैकड़ों दीप जलाकर मनाया गया पर्व

बिसौली (बदायूं)। नगर व आसपास के क्षेत्र में देव दीपावली का पर्व गुरुवार को धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। शाम होते ही प्रमुख मंदिरों में घी के दीपक जलाकर वातावरण को आलोकित किया गया। पूरी रात मंदिरों में दीपों की रौशनी से अद्भुत नजारा देखने को मिला।

नगर के लक्ष्मी नारायण बड़े मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने घी के दीप प्रज्ज्वलित कर ऐतिहासिक देव दीपावली उत्सव मनाया। दीपों की मनमोहक रौशनी से मंदिर प्रांगण जगमग हो उठा। इस मौके पर विशेष रूप से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। उनके जागरण की खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर प्रसन्नता व्यक्त की थी, तभी से यह पर्व देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम में रितु अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, डॉ. अर्चना वार्ष्णेय, भारती अग्रवाल, नमिता गर्ग, पूनम, रानी साधना, दिव्या, रामा, राधिका, सुमन, मोनिका, प्राची, अनुभव, पारुल, संगीता, सुभाष अग्रवाल, सरले बाबू, राकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, विनय अग्रवाल, आलोक गर्ग, आशीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

🟠 (नगर संवाददाता आईएम खान बिसौली)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …