Breaking News

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Spread the love

बिल्सी : राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बिल्सी, 07 नवम्बर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर एक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को कैंसर के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

चिकित्सकों ने बताया कि समय-समय पर जांच कराना, तंबाकू और शराब से दूर रहना कैंसर से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में पोस्टर और पम्पलेट के माध्यम से कैंसर से संबंधित जानकारी साझा की गई।

उपस्थित लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। इस अवसर पर डॉ. चारु गुप्ता, डॉ. उनमेश सिंह, डॉ. सैफिन खान और सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिरासौल-जसा और सिमर्रा भोजपुर में निकली भव्य पालकी शोभायात्रा

Spread the loveबिल्सी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत …