Breaking News

सहसवान : अकबराबाद चौराहे पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान

Spread the love

सहसवान, 07 नवम्बर। सहसवान नगर के अकबराबाद चौराहे पर शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ा अभियान चलाया। एसडीएम सहसवान के निर्देश पर जेसीबी की मदद से सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाया गया।

इस कार्रवाई का उद्देश्य चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या को दूर करना बताया गया। बदायूं-मेरठ फोरलेन हाईवे पर स्थित यह चौराहा, जिसे दिल्ली रोड के नाम से भी जाना जाता है, नगर का सबसे व्यस्तम स्थान है।

जानकारी के अनुसार, यहां दिनभर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा रहता था, जो सड़क के दोनों ओर खड़े रहते थे। इसके अलावा ठेले-खोमचे वाले भी सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर रहे थे, जिससे यातायात बाधित होता और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान कब्जा हटाने के साथ ही आगे ऐसी समस्या न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

Spread the loveबिल्सी। कस्बे के अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के …

error: Content is protected !!