Breaking News

बिल्सी : जनता की समस्याएं सुनने विधायक हरीश शाक्य पहुंचे गेस्ट हाउस

Spread the love

बिल्सी, 07 नवम्बर। नगर के सिरासौल रोड स्थित गल्ला मंडी के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोग सड़क निर्माण, बिजली और जलभराव जैसी शिकायतें लेकर पहुंचे।

विधायक ने अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह चौहान, मुकेश चौहान, सोनू सिंह, आदित्य माहेश्वरी, विवेक राठी, निखिल सक्सेना और रक्षपाल सिंह शाक्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …