मुजरिया। मुजरिया-उझानी मार्ग पर गांव मुजरिया के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा।
जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा उझानी से मुजरिया की ओर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आई काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक मुनेन्द्र कुमार (28) निवासी बिचौला, रामपाल (40) निवासी नगला भींड, प्रियंका (15), शकुंतला (28) निवासी खरखोली, मुकेश (16) और एक अन्य यात्री घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मुजरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो की तलाश की जा रही है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Budaun Amarprabhat