Breaking News

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने दरगाह आलिया कादरिया पहुंचकर की चादरपोशी, मुल्क की अमन-तरक्की की मांगी दुआ

Spread the love

बदायूं (संवाददाता)।
हज़रत शाह ऐनुल हक अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स-ए-कादरी के अवसर पर सोमवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने दरगाह आलिया कादरिया पहुंचकर चादरपोशी व गुलपोशी की। इस मौके पर उन्होंने मुल्क और कौम की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।

हर साल की तरह इस वर्ष भी पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से दरगाह परिसर में सेवा कैंप लगाया गया और जायरीनों के लिए लंगर का प्रबंध किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि दरगाह आलिया कादरिया सूफी संतों की वह पावन स्थली है जहां से इंसानियत, मोहब्बत और एकता का पैगाम दिया जाता है। उन्होंने दुआ करते हुए कहा कि “हमारा देश, प्रदेश और बदायूं जिला हमेशा अमन और भाईचारे का प्रतीक बना रहे। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी एक-दूसरे से मोहब्बत करें और इंसानियत का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाएं।”

इस मौके पर सोहिल सिद्दीकी, साजिद नेता, फरहत सिद्दीकी, सभासद अनवर खां, सभासद छोटा, सभासद मुशहिद सैफी, पूर्व सभासद माजिद खां, अफसर अली खां, कौसर अली खां, समर खां, मोहम्मद मियां, भइये भाई, छोटू बबलू, चुन्नु मियां (पूर्व प्रधान), वसीम सैफी, शहंशाह गाजी और समी उद्दीन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दरगाह परिसर में उर्स के मौके पर पूरे दिन जायरीनों का तांता लगा रहा। सूफियाना माहौल में लोगों ने अमन और इंसानियत के संदेश को आत्मसात करने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!