बदायूं, संवाददाता।
दिल्ली में हाल ही में हुई घटना के मद्देनजर जनपद बदायूं में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने आज
मुख्य बस अड्डा और रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम करने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबा, सराय और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थाना पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जनता से अपील की गई है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
जिले में सुरक्षा के यह कड़े इंतजाम जनता की सुरक्षा और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए उठाए गए हैं।
Budaun Amarprabhat