Breaking News

बदायूं में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 05 अपराधी न्यायालय में पेश

Spread the love

बदायूं, संवाददाता।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 10.11.2025 को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 05 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

थाना उसहैत पुलिस ने सचिन पुत्र शेरसिंह निवासी ग्राम बारीखेड़ा को हनुमान मंदिर पक्का पुल के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 215/25, धारा 137(2)/87 BNS के तहत मामला दर्ज था। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन के रिमांड पर जिला कारागार बदायूं भेज दिया गया।

थाना कोतवाली पुलिस ने पप्पू उर्फ फराहान पुत्र मुन्ना उर्फ सरफराज (27) निवासी मो0 खंडसारी को मुकदमा संख्या 6615/21, धारा 60 EX ACT के तहत गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

थाना उसावां पुलिस ने तीन और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें वीरपाल पुत्र दयाराम, प्रभु पुत्र सामल और राजबीर पुत्र नत्थूराम शामिल हैं। इन सभी पर मुकदमा संख्या 651/18, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी थानों को सतर्क रहने और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!