Breaking News

बदायूं: थाना दातागंज पुलिस ने 04 अभियुक्तों को चोरी की 10 मोटरसाइकिल, मोबाइल और चाकू सहित किया गिरफ्तार

Spread the love

दातागंज (बदायूं), संवाददाता:
थाना दातागंज पुलिस ने आज दिनांक 10 नवम्बर, 2025 को गस्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान चार अभियुक्तों को चोरी की गई 10 मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दातागंज वेदपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरेली तिराहा के पास गहन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार लड़के चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते:

1. सूरज पुत्र देवेन्द्र, निवासी ग्राम रासा नगरिया, थाना हजरतपुर

2. अमन पुत्र भईया लाल, निवासी मोहल्ला बड़ा परा, काशीराम कालोनी, दातागंज

3. धारा पुत्र धीरपाल, निवासी मोहल्ला बड़ा परा, दातागंज

4. एक बाल अपराधी

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अलग-अलग जगहों से कुल 10 मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। इनमें से 3 मोटरसाइकिलें थाना दातागंज के पुराने मामलों से संबंधित हैं। पुलिस ने चोरी की गई सभी मोटरसाइकिलों के मालिकों से संपर्क कर उनकी बरामदगी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी:

चोरी की गई 10 मोटरसाइकिल

01 मोबाइल

01 चाकू

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद 3 मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर:

UP 25 BC 9243 (मुकदमा 399/25)

UP 25 BV 7134 (मुकदमा 400/25)

UP 24 AW 7491 (मुकदमा 401/25)

अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर, उन्हें न्यायालय में पेश किया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!