Breaking News

बदायूं: पीएचसी म्याऊ में टैंक में गिरा छुट्टा गौवंश मृत, राष्ट्रीय बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग की

Spread the love


बदायूं, संवाददाता:
जनपद बदायूं के पीएचसी म्याऊ परिसर में बने टैंक में एक छुट्टा गौवंश गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चिकित्सा अधिकारियों को दी, लेकिन किसी तरह की त्वरित कार्रवाई नहीं की गई।

कुछ दिनों बाद गौवंश के सड़ने से आसपास बदबू फैलने लगी। इस पर स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री पंकज गुप्ता को भेजा। पंकज गुप्ता ने जिलाधिकारी से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर उचित कदम उठाए जाते तो यह दु:खद घटना टाली जा सकती थी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!