Breaking News

बदायूं: जिला अस्पताल में गुम हुई 3 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद किया

Spread the love

बदायूं (सिविल लाइन), संवाददाता:
आज जिला अस्पताल बदायूं में अपनी दादी के साथ दवाई लेने आई 3 वर्षीय बच्ची दादी का हाथ छूट जाने से गुम हो गई। बच्ची के गुम होने की सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस एवं थाने पर गठित मिशन शक्ति टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को रोडवेज बस स्टैंड से सकुशल बरामद किया।

बच्ची को सुरक्षित दादी के सुपुर्द कर दिया गया और परिवार को समझाया गया कि इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

परिवारजनों ने थाना सिविल लाइन पुलिस और मिशन शक्ति टीम की त्वरित और जिम्मेदार कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीएमएचएस बदायूं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण: चिकित्सकों के हितों और संगठन की मजबूती पर जोर

Spread the loveबदायूँ। श्याम नगर स्थित आर.के. रिसॉर्ट में उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ …