Breaking News

सहसवान में वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन हेतु हेल्प डेस्क का उद्घाटन

Spread the love

सहसवान, बदायूं। सोमवार को फख़रे अहमद शोबी ने सहसवान में वक्फ संपत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए एक हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। यह हेल्प डेस्क मदरसा फैज़ ए आम के पास स्थापित किया गया। उद्घाटन अवसर पर सहसवान के कई जिम्मेदार लोग भी मौजूद रहे।

फख़रे अहमद शोबी ने बताया कि हेल्प डेस्क पर बोर्ड से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध होंगे, जिनमें दफा 37 रजिस्टर, 6 दिसंबर 1986 और 26 फरवरी 1944 के गज़ट नोटिफिकेशन, नई नियमावली, वामसी पोर्टल की सूची और वक्फ की पूरी जानकारी शामिल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यहां आकर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर जमाल उद्दीन, सैय्यद हसन जलजलीस, मौलाना अब्दुल खालिक, कारी इबादुरहमान, मुफ्ती फहीम अख्तर, शमसुज्जुहा नकवी, हसन जालीस, मुनीर अख्तर, बब्बू नकवी, वसीम अहमद हाफ़िज़, ज़ोहेब नक़वी, छुट्टन मियां, अनिस नक़वी, कादिर, वसीम अहमद, शम्स, रफत, फरीद अहमद, आमिर सुल्तानी आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देशभर के अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल …

error: Content is protected !!