Breaking News

बदायूँ में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए स्थलीय जांच हेतु समिति का गठन

Spread the love

बदायूँ, 10 नवम्बर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के लिए प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्यों द्वारा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई आधारभूत सूचनाओं की स्थलीय जाँच कराने हेतु जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक तहसील स्तर पर सम्बंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थलीय जांच के लिए समिति का गठन किया जाए। यह जांच 11 से 17 नवम्बर तक प्रत्येक विद्यालय में कर आख्या प्रस्तुत करेगी।

समिति में तहसीलदार, अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता, तथा राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शामिल होंगे। जनपद में कुल 308 माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों द्वारा अपने-अपने विद्यालय की आधारभूत सूचनाएं सोमवार तक अपलोड कर दी गई हैं।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!