Breaking News

तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी, तीन दिन से था लापता

Spread the love

उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम खितौरा में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन दिन से लापता युवक का शव सोमवार दोपहर तालाब में तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

गांव निवासी संजय पुत्र विजेंद्र (24 वर्ष) तीन दिन पूर्व घर से बिना बताए लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच तालाब किनारे एक जोड़ी चप्पल मिलने पर परिजनों ने संजय की चप्पल पहचान ली और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सोमवार सुबह उघैती थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

इसी दौरान दोपहर लगभग एक बजे गांव के तालाब में युवक का शव तैरता मिला। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रोते-बिलखते परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही उघैती थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि

> “तालाब से युवक का शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।”

गांव में घटना के बाद से शोक की लहर व्याप्त है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!