Breaking News

शादी में खाना बनाने जा रहे चार कारीगर सड़क हादसे में घायल

Spread the love

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर निवासी चार लोग सोमवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय सब्दल पुत्र अख्तर, 25 वर्षीय आकिल पुत्र छिद्दा, 35 वर्षीय इख्तियार पुत्र छिद्दा तथा 30 वर्षीय वकील सहसवान से उझानी क्षेत्र में एक शादी समारोह में खाना बनाने के लिए जा रहे थे।

बताया जाता है कि जब उनका टैम्पो मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मटकुली के समीप पहुँचा, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसे में सभी चारों कारीगर घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना पर पहुँची पीआरवी 6628 पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उझानी पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सब्दल और आकिल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!