Breaking News

उझानी बदायूं : बंद घर में चोरी, लाखों के जेवरात और बर्तन ले उड़े चोर

Spread the love

उझानी, बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर में एक बंद घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित घरेलू बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित पातीराम पुत्र भिखारी लाल ने बताया कि 9-10 नवंबर की रात अज्ञात चोर घर में घुसे, जबकि परिवार दिल्ली गया हुआ था। घर में ताला लगा था, लेकिन सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि मेन गेट खुला पड़ा है।

दिल्ली से वापस आने पर देखा कि सभी बक्से खुले थे। चोरी में तीन सोने की जंजीर, चांदी की हंसली, खंडुआ, पायल, गिल्ट, फूल व कांसे के वेला, परात, थाल आदि वस्तुएँ अज्ञात चोर ले गए। साथ ही बक्सों और गेट के टूटे ताले भी चोरों ने अपने साथ ले लिए।

पातीराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

संवाददाता, उझानी, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …