Breaking News

बिल्सी की सोनिका वाष्र्णेय ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीटेक में टॉप कर हासिल किया गोल्ड मेडल

Spread the love

बिल्सी, 14 नवम्बर। नगर के मोहल्ला संख्या एक की प्रतिभाशाली छात्रा सोनिका वाष्र्णेय ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से बीटेक में टॉप कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। बृहस्पतिवार शाम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोनिका को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कुलपति कृष्णपाल सिंह सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारी मौजूद रहे।

सोनिका वाष्र्णेय मोहल्ला संख्या एक की निवासी हैं और कुंवरपाल वाष्र्णेय व शैली वाष्र्णेय की पुत्री हैं। उनके पिता कॉलेज रोड पर आटा चक्की चलाते हैं, जबकि माता एक सफल गृहिणी हैं। साधारण परिवार से होने के बावजूद सोनिका की मेहनत और लगन ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई।

सोनिका ने वर्ष 2016 में भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कॉलेज से हाईस्कूल उत्तीर्ण किया। इसके बाद उनका एडमिशन जीटीआई मुरादाबाद में हुआ और आगे की पढ़ाई उन्होंने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर से जारी रखी। बीटेक पूरा करने के बाद उन्होंने गोल्ड मेडल के साथ डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में सोनिका हरियाणा की एक कंपनी में नौकरी कर रही हैं।

सोनिका की इस सफलता से परिवार, रिश्तेदार और नगरवासियों में खुशी की लहर है।

अमर प्रभात प्रतिनिधि: [संवाददाता का गोविन्द देवल नाम]

Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …