Breaking News

बिल्सी में भाजपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर, एनडीए को बिहार में मिली ऐतिहासिक जीत

Spread the love

बिल्सी, 14 नवम्बर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली पूर्ण बहुमत की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता नगर के गेस्ट हाउस पर एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान कर यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने बिहार की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, दीपक चौहान, आदित्य माहेश्वरी, अजय प्रताप सिंह, विनोद पालीवाल, तेजप्रताप सिंह, प्रखर माहेश्वरी, विवेक राठी, लोकेश बाबू, सुधीर सोमानी, राकेश माहेश्वरी, मुकेश चौहान, कुशलेश बाबू सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

इधर, पूर्व चैयरमेन अनुज वार्ष्णेय, भाजपा नेत्री ममता शाक्य और डॉ. बीपी मौर्य ने भी एनडीए की जीत पर जनता को बधाई दी।

अमर प्रभात प्रतिनिधि: [संवाददाता का गोविन्द देवल नाम]

Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अग्रवाल सभा युवा समिति के होली मिलन में बिखरे रंग, ब्रज की फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र

Spread the loveबदायूं। श्री अग्रवाल सभा युवा समिति बदायूं द्वारा शहर के कृष्णा लॉन में …

error: Content is protected !!