Breaking News

बिसौली में संविलियन विद्यालय बंजरिया में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

Spread the love

बिसौली, 14 नवंबर। संविलियन विद्यालय बंजरिया में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्कूली बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को उपहार और मिष्ठान वितरित किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ओम किशन ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, बाल गीत और शैक्षिक गीत प्रस्तुत किए गए।

अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख ओम किशन ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें वंजरिया स्कूल और बच्चों से विशेष लगाव है और शीघ्र ही विद्यालय में आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मनोज सिंह, सुचिका, सरस्वती, सरोज, नेहा, शालिनी, माला देवी, गुड्डो देवी, रूपवती, खिल्लो सहित विद्यालय स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि: आईएम खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!