Breaking News

बिल्सी में मुख्य सड़क पर जलभराव से लोग परेशान

Spread the love

बिल्सी, 14 नवम्बर। नगर के मोहल्ला संख्या पांच और वार्ड संख्या आठ की मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नालियों का पानी मुख्य नाले तक न पहुँचने के कारण वार्ड की सड़कों पर हमेशा पानी भरा रहता है। हालात यह हैं कि वार्ड निवासी अनुराग वर्मा के घर के पास सड़क पर ऐसा नज़ारा दिखता है जैसे लगातार बारिश हो रही हो, जबकि यह सारा पानी घरों और नालियों से वापस भरकर आया है।

वार्ड के लोगों का कहना है कि नालियां कई जगह जाम पड़ी हैं और पानी निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ठप है। इसके चलते मोहल्ले में बदबू फैलने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। रोजमर्रा की आवाजाही में भी लोग भारी दिक्कत उठा रहे हैं।

वार्ड सभासद हरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर पालिका प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। अधिकारियों की लापरवाही के चलते जलभराव की समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है।

लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नालियों की सफाई कराकर पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

अमर प्रभात प्रतिनिधि: गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!