Breaking News

बिल्सी: लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया

Spread the love

बिल्सी, 15 नवम्बर – लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को तहसील परिसर में लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरने में मौजूद लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने में लेखपालों ने सरकार से प्रारंभिक वेतनमान में वृद्धि कर 2800 ग्रेड पे किए जाने, पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि, एसीपी विसंगति सुधार, स्टेशनरी भत्ता व विशेष वेतन भत्ता बढ़ाने, तथा नियत यातायात भत्ता समाप्त कर मोटर साइकिल भत्ता देने की मांग उठाई।

इसके अलावा उन्होंने पदनाम परिवर्तन कर राजस्व उपनिरीक्षक करने, अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण की सुविधा, पेंशन विसंगतियों का समाधान, लेखपालों के पदों में वृद्धि, और राजस्व सहायक व राजस्व चौकी की व्यवस्था लागू करने की भी मांग रखी। धरने में लेखपालों ने बताया कि वर्षो से लंबित मांगों पर ध्यान न दिए जाने से कर्मचारी वर्ग में भारी नाराजगी है।

धरने में विनोद कुमार सिंह, विजेंद्र पाल सिंह, दुर्गेश कुमार, विनय कुमार, सूरज भारती, हरिओम, दिव्या भारती, गरिमा, नैन्सी गुप्ता, हर्षिका, रंजीत सिंह, अनुराग त्रिपाठी, मनोज कुमार, संजय कुमार, नवी हसन आदि मौजूद रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!