Breaking News

बिल्सी: सिरतौल प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

से
बिल्सी, 15 नवम्बर – ब्लॉक अंबियापुर के गांव सिरतौल स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिवाकर मिश्रा के निर्देशन में किया गया। विद्यालय की शिक्षिका प्रीति कुमारी और शिक्षक पवन पाठक ने बच्चों को खेलकूद से लेकर साहित्यिक गतिविधियों तक कई रोचक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में रेस, रिंग, दौड़, निबंध लेखन और चित्रकला प्रमुख रही।

बच्चों ने उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सिमरन, निबंध में मोहिनी, रेस में पूजा और रिंग प्रतियोगिता में नैन्सी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर दिवाकर मिश्रा, प्रीति कुमारी, पवन पाठक, एसएमसी अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह सहित अन्य शिक्षक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!