Breaking News

बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए रखी आधारशिला।

Spread the love


बिल्सी, 15 नवम्बर – फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शिक्षा के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत करते हुए कक्षा 9 से 12 के लिए अत्याधुनिक भवन का भूमि पूजन किया गया। इस नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह नया परिसर आधुनिक शिक्षण तकनीक, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला और खेलकूद की सुविधाओं से लैस होगा। भूमि पूजन समारोह में स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्कूल के निदेशक बी पी सिंह ने कहा कि यह परियोजना उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को नई उड़ान देने और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अमर प्रभात प्रतिनिधि गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!