Breaking News

एस.एम.एच. शिक्षण संस्थान में अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Spread the love

सहसवान, बदायूँ। नगर के प्रतिष्ठित डार्लिंग रोड पर स्थित एस.एम.एच. शिक्षण संस्थान में शनिवार को अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता (English Elocution Competition) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाना था।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी वाक्पटुता का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुति, उच्चारण और विषय-वस्तु के आधार पर विजेताओं का चयन किया:

प्रथम: आतिफा कमाल

द्वितीय: सुब्हान

तृतीय: अहाद

विजेताओं को उनकी इंग्लिश कोच उजमा मैम ने पुरस्कृत किया और शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उजमा मैम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज के दौर में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी बोलना और समझना अब केवल सुविधा नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुकी है।”

प्रतियोगिता को सफल बनाने में सेंटर इंचार्ज साहिल खान, जुगेंद्र और अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूँ
अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू सुबह 7 बजे से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, वेबसाइट और मोबाइल ऐप से होंगे पंजीकरण

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल देहरादून। चारधाम यात्रा-2026 को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां …

error: Content is protected !!