Breaking News

भगवान कार्तिकेय चौक से टिकटगंज तक बनी सड़क का सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण

Spread the love

गोविन्द देवल, बदायूं।
सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बुधवार को बदायूं नगर में भगवान कार्तिकेय चौक से टिकटगंज तक विधायक निधि से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने विधायक का फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह सड़क स्थानीय जनता की लंबे समय से मांग थी। पुराने मार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण बरसात के दिनों में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। विशेष रूप से केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह मार्ग मुख्य बाज़ार से जुड़ा होने के कारण इसका पुनर्निर्माण अत्यंत आवश्यक था।

उन्होंने बताया कि बदायूं नगर में कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और कई पर काम जारी है। नगर क्षेत्र की सभी खराब सड़कों को चरणबद्ध तरीके से दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि जनता को निर्बाध यातायात सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष अजय मथुरिया, क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा अंकित मौर्य, मनोज बिट्टन, नीरज रस्तोगी, मुनीश अग्रवाल, गोपाल शर्मा, मनोज चंदेल, डी.वी. सिंह, राणा शमीम, रवि चौहान, पंकज शर्मा, नितेश वार्ष्णेय, श्यामपाल दिवाकर, गिरीश शुक्ला, रवि बाबू, रचित साहू, राजीव वैश्य सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेंथा टैंक हादसे में मृत युवकों के परिजनों से मिले कांग्रेस नेता

Spread the loveबिसौली, 6 जून (संवाददाता)। मेंथा टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की …

error: Content is protected !!