आई एम खान, बिसौली।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य पद की प्रत्याशी अधिवक्ता अक्शा अजीम ने मंगलवार को बिसौली तहसील पहुंचकर अधिवक्ताओं से भेंट की और अपने लिए प्रथम वरीयता का वोट मांगा। तहसील परिसर में पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
चुनाव प्रचार के दौरान अक्शा अजीम ने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी बात रखी। उन्होंने अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील करते हुए प्रचार सामग्री भी वितरित की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और सुविधाओं के विस्तार के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
इस मौके पर अल्ताफ हुसैन, आशा शर्मा, तमन्ना अजीम, हृदेश शर्मा, गजेंद्र यादव, रंजीत यादव, आकाश ठाकुर, महेंद्र प्रताप, जितेंद्र यादव, अजब सिंह शिवा, वेद प्रकाश, रज़ा अब्बास, वीरेश यादव सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अधिवक्ताओं ने भी प्रत्याशी से अपेक्षाएँ रखते हुए चुनाव में उनका मनोबल बढ़ाया।
Budaun Amarprabhat