Breaking News

बदायूँ पुलिस ने 50वीं यूपी पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में बरेली जोन को दिलाया तीसरा स्थान

Spread the love

सीतापुर, 18 नवम्बर 2025: 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में आयोजित 50वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता-2025 में बरेली जोन की टीम की ओर से बदायूँ पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में रायफल/रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग और एलार्म एफीसियेन्सी रेस सहित एसाल्ट इवेंट्स आयोजित किए गए।

बदायूँ पुलिस ने बरेली जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए एसाल्ट प्रतियोगिता में भाग लिया और कुशल प्रदर्शन करते हुए बरेली जोन को तीसरा स्थान दिलाया। प्रतियोगिता में पुलिसकर्मियों की शूटिंग क्षमता, फुर्ती और टीम वर्क की परीक्षा ली गई।

प्रतिभागियों की इस उपलब्धि पर बरेली जोन एवं बदायूँ पुलिस प्रशासन ने उन्हें बधाई दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!