Breaking News

त्रैमासिक निरीक्षण: थाना स्तरीय व्यवस्था का जायजा लिया गया

Spread the love

बदायूँ, 18 नवम्बर 2025: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ, डॉ. हृदेश कठेरिया तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ, विजेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न थानों का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी दातागंज, कृष्ण कुमार तिवारी ने थाना दातागंज का; क्षेत्राधिकारी सहसवान, कर्मवीर सिंह ने थाना सहसवान एवं थाना जरीफनगर का; क्षेत्राधिकारी बिल्सी, संजीव कुमार ने थाना उघैती का तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली, सुनील कुमार सिंह ने थाना फैजगंजबेहटा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना का मालखाना, हवालात, मैस, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय और अभिलेखों की जांच कर उन्हें व्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया गया।

क्षेत्राधिकारी सभी अधिकारी-कर्मचारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, विगत दस वर्षों में अपराधों में शामिल अभियुक्तों का सत्यापन करने और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने, संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांच करने तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!