Breaking News

बदायूँ: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पैदल गश्त और चेकिंग कर बढ़ाई सुरक्षा

Spread the love

बदायूँ, संवादाता: गोविंद देवल

बदायूँ। जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, डॉ. हृदेश कुमार कठेरिया ने आज दिनांक 19.11.2025 को थाना वजीरगंज क्षेत्र में पैदल गश्त और थाना बिसौली क्षेत्र के मुख्य चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान भीड़-भाड़ वाले चौराहों, मुख्य बाजारों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण और शांति बनाए रखना बताया गया।

पैदल गश्त और चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बिसौली हरेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना वजीरगंज सुरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस पहल से क्षेत्र में जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ और अपराधियों के खिलाफ सतर्कता संदेश गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!