
बदायूँ, संवादाता: गोविंद देवल
बदायूँ। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत आज को जिला महिला चिकित्सालय, बदायूँ में सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय ने की।
सेमीनार में डॉ. संदीप वार्ष्णेय, बालरोग विशेषज्ञ ने उपस्थित माताओं को नवजात शिशु की देखभाल, आहार और गंभीर बीमारियों के लक्षणों की पहचान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्म के पहले 6 माह तक केवल माँ का स्तनपान कराना चाहिए और 6 माह बाद ठोस आहार देना चाहिए तथा सम्पूर्ण टीकाकरण कराना अनिवार्य है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका ने नवजात शिशु की देखभाल, खतरे के संकेत और संदर्भन की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थित सदस्यों से कहा कि वे इस जानकारी को अपने आस-पास के लोगों तक पहुँचाकर जागरूकता बढ़ाएँ।
कार्यक्रम में श्रीमती सुधा सोलंकी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, श्री अरविन्द, क्वालिटी मैनेजर जिला महिला चिकित्सालय, एसएनसीयू स्टाफ, केएमसी स्टाफ सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
इस सेमीनार से माताओं और अभिभावकों में नवजात शिशु की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
Budaun Amarprabhat